कक्षा - आठवीं विषय - हिंदी
पुस्तक - ज्ञान सागर
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर
पाठ -कलश
प्र. कवि मनुष्य को क्या बनने के लिए कह रहा है ?
उ. कवि मनुष्य को नींव का पत्थर बनने के लिए कह रहा है|
प्र. गंगा को पृथ्वी पर कौन लेकर आया ?
उ. गंगा को पृथ्वी पर भगीरथ ले कर आया था |
प्र. राजा सगर के कितने पुत्र थे ?
उ. राजा सगर के दस हज़ार पुत्र थे |
प्र. कथा के अनुसार गंगा को किसने अपनी जटाओं में जकड़ रखा
है ?
उ. कथा के अनुसार गंगा को शिव ने अपनी जटाओं में जकड़ रखा
है |
पाठ- असल धन
प्र. दारा कहाँ रहता था ?
उ. दारा ईरान देश के एक गाँव में रहता था|
प्र. दारा कैसा व्यक्ति था?
उ. दारा निर्धन,ईमानदार और बुद्धिमान व्यक्ति था |
प्र. दरबारी दारा को किस नजर से देखते थे ?
उ. दरबारी दारा को ईर्ष्या की नजर से देखते थे |
प्र. राजा ने दारा को कहाँ का गवर्नर नियुक्त किया ?
उ. राजा ने दारा को उत्तरी ईरान के एक प्रांत का गवर्नर
नियुक्त किया |
प्र. दारा सदैव अपने पास क्या रखता था ?
उ. दारा सदैव अपने पास भेड़ की ऊन से बना एक पुराना कोट
रखता था |
पाठ- दुख में हार न मानो
प्र. कवि ईश्वर से कष्ट सहने का वरदान क्यों चाहता है ?
उ. कवि ईश्वर से कष्ट सहने का वरदान इसलिए माँग रहा है
क्योंकि वह जीवन की कठिनाइयों से डरना नहीं,अपितु उनका
डट कर मुकाबला करते हुए अपने लक्ष्य को' प्राप्त करना
चाहता है |
प्र. जब ईश्वर दीनों के यहाँ निवास करते हैं तो फिर मंदिर में पूजा
करने का अभिप्राय स्पष्ट कीजिए ?
उ. ईश्वर सभी जीवों में विद्यमान है | दीन,दुखियों ,असहायों,
पीड़ितों की सेवा और सहायता करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा
है | कवि का मत है कि ईश्वर दीनों के यहाँ निवास करते हैं,
मंदिर में नहीं लेकिन मंदिर में ईश्वर की अराधना कर हम
अपने भीतर सामर्थ्य भरने की माँग करते हैं |
प्र. कविता का मूल भाव स्पष्ट कीजिए ?
उ. कविता का मूल भाव यह है कि ईश्वर की सच्ची वंदना मंदिरों
में भजन-कीर्तन आदि से नहीं हो सकती बल्कि ईश्वर के बनाए
प्राणियों की सहायता व सेवा करके होगी |मानवता और परोपकार
का पाठ पढ़ाया गया है |
पाठ- आकाश को सात सीढ़ियाँ
प्र - अखबार में लेखक ने किसका विज्ञापन देखा?
उ - अखबार में लेखक ने रॉकेट पायलट बनने का विज्ञापन देखा |
प्र - स्वर्ग जाने के लिए कितनी सीढ़ियाँ थी ?
उ - स्वर्ग जाने के लिए सात सीढ़ियाँ थीं |
प्र - घुप अँधेरी पेटी कैसी थी ?
उ - घुप अँधेरी पेटी रॉकेट पायलट के केबिन जैसी थी |
प्र - लाख की कोठरी का तापमान कितना था ?
उ - लाख की कोठरी का तापमान १०३ डिग्री फारेनहाइट था?
प्र - किस संदूक में देह का वजन गायब हो जाता है ?
उ - भार शून्य संदूक में वजन गायब हो जाता है |
प्र - मनुष्य दुसाध्य कार्य कब कर सकता है ?
उ - जब मनुष्य देह और मन को साध लेता है तब वह दुसाध्य
कार्य कर सकता है |
पाठ- सितारों की सैर
प्र - बचपन से ही कल्पना क्या सपना देखती थी ?
उ - बचपन से ही कल्पना सितारों की सैर का सपना देखती थी |
प्र - कल्पना का जन्म कब और कहाँ हुआ ?
उ - कल्पना का जन्म सन १९६१ में हरियाणा के शहर करनाल
में हुआ था |
प्र - कल्पना के माता-पिता का क्या नाम था ?
उ - कल्पना की माताजी का नाम संज्योति और पिताजी का नाम
श्री बनारसी लाल चावला था |
प्र - घर में प्यार से उसे किस नाम से पुकारते थे ?
उ - घर में प्यार से उसे मोंटू के नाम से पुकारते थे |
प्र - कल्पना के परिवार का मूल मंत्र क्या था ?
उ - 'परिश्रम करने से कभी हानि नहीं होती' | कल्पना के परिवार
का मूल मंत्र था |
प्र - कल्पना के पति का क्या नाम था ?
उ - कल्पना के पति का नाम 'जीन पियरे हैरिसन' था | वह एक
अमेरिकी युवक था |
प्र - नासा में कल्पना किस नाम से प्रसिद्ध हुई ?
उ - नासा में कल्पना 'के.सी' के नाम से प्रसिद्ध हुई |
प्र - अंतरिक्ष यान का क्या नाम रखा गया ?
उ - अंतरिक्ष यान का नाम कोलंबिया रखा गया |
प्र - कल्पना के ईरानी मित्र का क्या नाम था ?
उ - कल्पना के ईरानी मित्र का नाम इराज कलखोरण था ?
प्र - कल्पना को अंतरिक्ष में कितनी बार जाने का अवसर मिला ?
उ - कल्पना को अंतरिक्ष में दो बार जाने का अवसर मिला |
पाठ- दोहे
प्र - दीपक की तुलना किससे की गई है ?
उ - दीपक की तुलना वंश में उत्पन्न कपूत से की गई है |
प्र - विपत्ति के समय कौन सहायक होता है ?
उ - विपत्ति के समय अपनी संपत्ति सहायक होती है |
प्र - कैसे दूध को मथने से माखन प्राप्त नहीं होता ?
उ - फटे दूध को मथने से माखन प्राप्त नहीं होता |
प्र - रहीम ने सज्जन की तुलना किससे की है ?
उ - रहीम ने सज्जन कि तुलना मुक्ताहार से की है |
प्र - बिहारी श्री कृष्ण के किस रूप को अपनी आँखों में बसाना
चाहते हैं |
उ - बिहारी श्री कृष्ण के बांके बिहारी रूप को आँखों में बसाना
चाहते हैं |
प्र - किसका प्रभाव मनुष्य पर अवश्य पड़ता है ?
उ - संगति का प्रभाव मनुष्य पर अवश्य पड़ता है |
पाठ- अन्याय के खिलाफ़ लड़ाई
प्र- श्री राम राजू कौन था ?
उ - श्री राम राजू एक १८ वर्ष का युवक था, जो साधु बन गया था |
प्र - श्री राम राजू का पूरा नाम क्या था ?
उ - श्री राम राजू का पूरा नाम अल्लूरी श्री राम राजू था |
प्र - आंध्रप्रदेश के जंगलों में कौन रहते थे ?
उ - आंध्रप्रदेश के जंगलों में कोया आदिवासी रहते थे |
प्र - तहसीलदार का क्या नाम था ?
उ - तहसीलदार का नाम बेस्टियन था |
प्र - उसका स्वभाव कैसा था ?
उ - उसका स्वभाव बहुत अक्खड़ और क्रूर था |
प्र - राजू ने आदिवासियों को किस नेता के बारे में बताया ?
उ - राजू ने आदिवासियों को महात्मा गांधीजी के बारे में बताया |
प्र - कितने वर्षों तक अंग्रेजी सरकार कोया आदिवासियों के विद्रोह
को दबा नहीं पाई ?
उ - दो वर्षों तक अंग्रेजी सरकार कोया आदिवासियों के विद्रोह को
नहीं दबा पाई |
प्र - किसके कहने पर राजू पर गोली चलाई गई ?
उ - मेजर गुडाल के कहने पर राजू पर गोली चलाई गई |
प्र - राजू पर गोली किसने चलाई ?
उ - राजू पर गोली कुंचू मेनन नामक एक सिपाही ने चलाई |
पाठ- पौधे के पंख
प्र - इस पाठ के लेखक का नाम लिखें |
उ - इस पाठ के लेखक का नाम शशिप्रभा प्रभाकर है |
प्र - श्रीधर कौन है ?
उ - श्रीधर लेखक की माँ की सहेली का पुत्र है |
प्र - लेखक घर में किसके साथ खेलता है ?
उ - लेखक घर में अपने नौकर किसनू के साथ खेलता है |
प्र - लेखक के घर में किसके विवाह की तैयारियाँ चल रही हैं ?
उ - लेखक के घर में उसकी दीदी के विवाह की तैयारियाँ चल
रही हैं |
प्र - लेखक अपनी माँ से क्या अपेक्षा करता है ?
उ - लेखक अपनी से अपेक्षा करता है कि वह भी चाँद की माँ के
समान उसे अकेला छोड़ दे |
प्र - श्रीधर की माँ का क्या नाम है ?
उ - श्रीधर की माँ का नाम रीता है |
पाठ - सोना
प्र - लेखिका यात्रा पर कहाँ गई ?
उ - लेखिका यात्रा पर बद्रीनाथ गई |
प्र - डाक्टर धीरेन्द्र की पौत्री का क्या नाम था ?
उ - डाक्टर धीरेन्द्र की पौत्री का नाम सुस्मिता था |
प्र - लेखिका के नौकर और नौकरानी का क्या नाम था ?
उ - लेखिका के नौकर और नौकरानी का नाम अनुरूप और
भक्तिन था |
प्र - फ्लोरा ने कितने बच्चों को जन्म दिया ?
उ - फ्लोरा ने चार बच्चों को जन्म दिया |
प्र - सोना को रस्सी से किसने बाँधा ?
उ - सोना को रस्सी के साथ माली ने बाँधा |
प्र - सोना के शरीर को किस नदी में प्रवाहित किया गया ?
उ - सोना के शरीर को गंगा नदी में प्रवाहित किया गया |
प्र - बद्रीनाथ की यात्रा पर लेखिका किस पशु को अपने साथ ले गई ?
उ - बद्रीनाथ की यात्रा पर लेखिका फ्लोरा को अपने साथ ले गई |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें