कक्षा -सातवीं विषय -हिंदी
पुस्तक- ज्ञान सागर
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर
पाठ-वंदेमातरम
प्र - अपनों के साथ हमें कैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए ?
उ - अपनों के साथ हमें लड़ाई-झगड़ा और अन्याय नहीं करना चाहिए |
प्र - सबके साथ हमें कैसा व्यवहार करना चाहिए ?
उ - सबके साथ हमें सद्व्यवहार करना चाहिए |
प्र - जीवन चिंता मुक्त कैसे हो सकता है ?
उ - मिल-जुल कर रहने से जीवन चिंता मुक्त हो सकता है |
पाठ - नाटक में नाटक
प्र - राकेश को किसके अभिनय पर विश्वास नहीं था ?
उ - राकेश को अपने साथियों के अभिनय पर विश्वास नहीं था |
प्र - राकेश के साथियों के नाम क्या थे ?
उ - उसके साथियों के नाम मोहन,सोहन और श्याम थे |
प्र - राकेश को चोट कैसे लगी ?
उ - राकेश को चोट फ़ुटबाल खेलते हुए अचानक गिर जाने से लगी |
प्र - नाटक का नाम क्या था ?
उ - नाटक का नाम 'बड़ा कलाकार' था |
प्र - नाटक का निर्देशन किसने किया ?
उ - नाटक का निर्देशन राकेश ने किया |
प्र - कौन अपना संवाद भूल गया था ?
उ - श्याम अपना संवाद भूल गया था |
प्र - मोहन,सोहन और श्याम कौन-कौन से पात्रों का अभिनय कर
रहे थे ?
उ - मोहन,सोहन और श्याम चित्रकार,उर्दू का शायर और संगीतकार
का अभिनय कर रहे थे|
प्र - नाटक को बिगड़ने से किसने संभाला ?
उ - नाटक को बिगड़ने से राकेश ने संभाला |
पाठ - राजू का सपना
प्र - राजू किसके साथ दिल्ली आया ?
उ - राजू अपने परिवार के साथ दिल्ली आया |
प्र - राजू के पिताजी का किसका व्यापर था ?
उ - राजू के पिताजी का ऊनी वस्त्रों का व्यापर था |
प्र - राजू कैसा बालक था ?
उ - राजू सहनशील प्रकृति प्रेमी और परिस्थिति के अनुसार ढलने
वाला बालक था |
प्र - राजू को कौन-सी चीज प्रिय थी ?
उ - राजू को बाग-बगीचे,पेड़-पौधे,फूल और उन पर चहकते पक्षी
और कोयल प्रिय थीं |
प्र - पेड़ पर किस रंग के फूल खिले थे ?
उ - पेड़ पर पीले रंग के फूल खिले थे |
पाठ - बारहमासा
प्र - देसी महीनों के नाम लिखें |
उ - चैत, बैसाख, जेठ, आषाढ़, सावन, भादों, आश्विन, कार्तिक,
मार्गशीर्ष, पौष, माघ,फागुन |
प्र - मदरसों की छुट्टी कब होती है ?
उ - मदरसों की छुट्टी बैसाख में होती है |
प्र - गर्म हवा कब चलने लगती है ?
उ - गर्म हवा चैत में चलने लगती है |
प्र - आँधी कब चलने लगती है ?
उ - आँधी आषाढ़ में चलने लगती है |
प्र - नदी सरोवर कब भर जाते हैं ?
उ - नदी सरोवर सावन में भर जाते हैं |
प्र - दीपावली कौन से मास में आती है ?
उ - दीपावली कार्तिक मास में आती है |
प्र - फागुन में कौन सा त्योहार मनाया जाता है ?
उ - फागुन में होली का त्योहार मनाया जाता है |